Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024: Online Apply Process

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024: बिहार राज्य सरकार द्वारा हाल ही में स्नातक पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाली बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना चलाई गई है| जिसके माध्यम से उन्हें ₹50000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ में बिहार राज्य की लगभग 1.5 करोड़ पढ़ने वाली बालिकाओं को दिया जाएगा|

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) से संबंधित सभी प्रश्न जैसे:-पात्रता उद्देश्य लाभ विशेषताएं आवेदन प्रक्रिया आदि सभी जानकारी इस आर्टिकल में बताई गई है| इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े और आवेदन करके इस योजना का लाभ उठाएं|

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई गई एक योजना है जिसके माध्यम से जो भी बालिकाएं ग्रेजुएशन कर रही है उनके पढ़ाई के लिए ₹50000 तक की आर्थिक मदद किया जाता है| इस योजना का लाभ एक परिवार में केवल दो ही बालिकाओं को दिया जाएगा इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की अधिक से अधिक बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके और अपनी जीवन को एक अच्छी राह दे सकें|

तो आईए जानते हैं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है इससे पहले आपको इस योजना के पात्रता और आवश्यक डॉक्यूमेंट के बारे में जानना अति आवश्यक है|

Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2024

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ राज्य में पढ़ रही बालिकाएं जो ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रही है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • इस योजना के अंतर्गत कोई भी बालिका जो ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त करती है उन्हें सरकार द्वारा ₹50000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी|
  • राज्य में लगभग 1.5 करोड़ बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है| 
  • बिहार राज्य सरकार ने इस योजना के लिए लगभग 300 करोड रुपए का बजट बनाया है|
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ बिहार राज्य के सभी वर्गों को दिया जाएगा|

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता

  1. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए बालिका बिहार राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए|
  2. इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए|
  3. इस योजना का लाभ एक परिवार में दो ही बेटियों को प्रदान किया जाएगा|

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए बालिका के पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए|

  • बालिका का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार राज्य में जो भी बालिकाएं ग्रेजुएशन कर रही है या ग्रेजुएशन कर चुकी है, वह बालिकाएं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ ले सकती है| योजना का लाभ लेने के लिए निम्न प्रकार से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा|

  1. सबसे पहले बिहार ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे प्रदान किया गया है|
  2. इसके बाद अधिकारी वेबसाइट के होम पेज पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का ऑप्शन दिखेगा उसे पर क्लिक करना होगा|
  3. इसके बाद क्लिक हेरे टू अप्लाई का ऑप्शन दिखेगा उसे पर क्लिक करना होगा|
  4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करने का एक नया पेज ओपन होगा उसमें पूछी गई समस्त जानकारी को भरना होगा|
  5. अब बालिका को अपने शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा|
  6. डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फाइनल सबमिट कर देना होगा|

इस प्रकार आसानी से आप घर बैठे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं|

IMPORTANT LINKS

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

Online Apply

CLICK HERE
How To Apply (Hindi Video)Comming Soon
Official WebsiteCLICK HERE

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top